बिलासपुर में नक्शा-लेआउट घोटाला: फर्जी आर्किटेक्ट ब्लैकलिस्ट, अफसरों पर कार्रवाई अटकी

बिलासपुर।बिलासपुर नगर निगम में बड़ा नक्शा और ले-आउट घोटाला सामने आया है। जांच में पाया गया कि एक फर्जी आर्किटेक्ट “विकास सिंह” के नाम पर 400 से ज्यादा नक्शे और 150 से अधिक ले-आउट पास किए गए।

आर्किटेक्ट एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि विकास सिंह नामक कोई पंजीकृत आर्किटेक्ट मौजूद ही नहीं है।नगर निगम और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (TCP) के अफसरों ने इस फर्जी नाम का उपयोग कर वर्षों तक अवैध निर्माण को बढ़ावा दिया। विकास सिंह के नाम पर एक ही दिन में 29 फाइलें अप्रूव करना और निर्माण की निगरानी की झूठी शपथ देना इस घोटाले का हिस्सा रहा।

इस फर्जीवाड़े में सब इंजीनियर की भूमिका भी उजागर हुई है, जिनका मोबाइल नंबर विकास सिंह के लाइसेंस से लिंक मिला। गेमनानी TCP में प्रतिनियुक्ति पर रहे और विवादों में भी रहे। अब उन्हें मूल विभाग भेज दिया गया है। नगर निगम ने विकास सिंह का लाइसेंस निलंबित कर उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया है, लेकिन अफसरों की भूमिका पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। विभागीय में पदस्थ दागी अफसरों पर कार्रवाई ना होने से वरिष्ठ अधिकारियों की कार्रवाई पर भी सवल खड़ा हो रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई