रायपुर: अब नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई में ED भी होगी शामिल, टेरर फंडिंग पर बड़ी बैठक में फैसला

रायपुर। नक्सलियों के खिलाफ अब कार्रवाई और तेज होगी। टेरर फंडिंग पर लगाम लगाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) को भी अब ज्वाइंट ऑपरेशन में शामिल किया जा रहा है। इसको लेकर रायपुर में एक बड़ी बैठक हुई, जिसमें कई राज्यों के आला पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

इस बैठक में छत्तीसगढ़ के अलावा झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के आईजी और डीआईजी शामिल हुए। बैठक की अगुवाई IB के स्पेशल डायरेक्टर ऋत्विक रूद्र ने की।

इस दौरान टेरर फंडिंग से जुड़े हालिया खुलासों पर ED और NIA के अधिकारियों के साथ चर्चा हुई। दोनों एजेंसियों के साझा ऑपरेशन को लेकर योजना तैयार की गई।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अगर किसी मामले में पैसों के लेन-देन की जानकारी मिलती है, तो ED उस पर कार्रवाई करेगी। IB जैसी एजेंसियों की सूचनाओं के आधार पर ED को जिम्मेदारी दी जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि नक्सलियों का चाहे शहरी नेटवर्क हो, लीगल, फाइनेंशियल या ग्रामीण बेस- हर स्तर पर एजेंसियां काम कर रही हैं।

अब नक्सल नेटवर्क को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए एजेंसियां मिलकर रणनीति पर काम करेंगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button