Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

रायपुर: जलभराव की समस्या से निपटने महापौर मीनल चौबे की नई पहल, पूर्व महापौरों से मांगे सुझाव

रायपुर। राजधानी रायपुर में बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक नई और सराहनीय पहल की है। उन्होंने नगर निगम के मुख्यालय महात्मा गांधी सदन में पूर्व महापौरों, पूर्व सभापतियों और पूर्व नेताओं को आमंत्रित कर उनके अनुभवों के आधार पर सुझाव मांगे।

महापौर मीनल चौबे ने कहा कि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है ताकि नागरिकों को राहत मिल सके और बारिश के दौरान किसी के घर या दुकान में पानी न घुसे। उन्होंने कहा कि नगर निगम दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी के सहयोग से एक ठोस योजना तैयार करेगा, चाहे इसमें थोड़ा समय क्यों न लगे।

सभी अनुभवी जनों ने दिए उपयोगी सुझाव

बैठक में शामिल पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने मीनल चौबे की पहल की सराहना की और कहा कि यह अच्छा अवसर है कि अभी से योजना बनाकर काम शुरू किया जाए। उन्होंने प्रोफेसर कॉलोनी और अरमान नाला क्षेत्र की समस्या को तकनीकी रूप से हल करने के सुझाव दिए।

पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने सुझाव दिया कि शहर के भीतरी हिस्सों के जल को चिंगरी नाला तक निकालने की समुचित व्यवस्था की जाए।

पूर्व महापौर व महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने कहा कि उनके कार्यकाल में उन्होंने सफाई की जिम्मेदारी ज़ोन कमिश्नरों और ज़ेडएचओ को दी थी, जिससे परिणाम बेहतर रहे। उन्होंने रायपुर में जलभराव से निपटने के लिए टीमें बनाकर ठोस कार्य योजना तैयार करने की बात कही।

पूर्व सभापति संजय श्रीवास्तव ने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों की ऑनलाइन पहचान तो ठीक है, लेकिन नालों की वास्तविक स्थिति जानना भी जरूरी है। उन्होंने निजी और सरकारी भूमि की जानकारी लेकर नालों की सफाई और निकासी व्यवस्था मजबूत करने की सलाह दी।

पूर्व सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने कहा कि केवल टेंडर से काम पूरा नहीं होता, अधिकारियों को ज़मीनी स्तर की जानकारी के साथ योजना बनानी चाहिए। समता कॉलोनी जैसे पॉश इलाकों में भी अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है, वहां गंभीर प्रयास की जरूरत है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुभाष तिवारी ने कहा कि पूरे शहर में अभियान चलाकर नालों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए। इसके लिए जल्द ही सीमांकन कर कानूनी कार्यवाही शुरू करनी चाहिए।

आयुक्त ने दी तकनीकी जानकारी

नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने जानकारी दी कि जोन 4, 5 और 6 के कई वार्डों का पानी चिंगरी नाला में जाता है। रिंग रोड और वीआईपी रोड जैसे इलाकों में भी जलनिकासी की समस्या हल करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। तकनीकी दृष्टि से समाधान की दिशा में नगर निगम ने कार्य करना शुरू कर दिया है।

समापन में महापौर का धन्यवाद

महापौर मीनल चौबे ने सभी पूर्व जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके अनुभवों और सुझावों के आधार पर जो योजना बनेगी, वह रायपुर की जलभराव की समस्या को दूर करने में उपयोगी सिद्ध होगी। नगर निगम हर रायपुरवासी को राहत देने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई