छत्तीसगढ़ में अब तक औसतन 572.5 मिमी बारिश, बलरामपुर में सबसे ज्यादा और बेमेतरा में सबसे कम वर्षा दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस साल 1 जून से अब तक औसतन 572.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। राज्य के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा संचालित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा बारिश बलरामपुर जिले में हुई है, जहां अब तक 916.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, सबसे कम बारिश बेमेतरा जिले में हुई है, जहां केवल 297.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
संभागवार वर्षा की स्थिति:
रायपुर संभाग
रायपुर: 542.6 मिमी
बलौदाबाजार: 530.1 मिमी
गरियाबंद: 438.6 मिमी
महासमुंद: 490.3 मिमी
धमतरी: 452.1 मिमी
बिलासपुर संभाग
बिलासपुर: 632.3 मिमी
मुंगेली: 632.4 मिमी
रायगढ़: 742.4 मिमी
जांजगीर-चांपा: 825.8 मिमी
कोरबा: 652.4 मिमी
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: 599.8 मिमी
सारंगढ़-बिलाईगढ़: 545.4 मिमी
सक्ती: 698.1 मिमी
दुर्ग संभाग
दुर्ग: 477.4 मिमी
कबीरधाम: 429.1 मिमी
राजनांदगांव: 427.5 मिमी
बालोद: 538.2 मिमी
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: 664.0 मिमी
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: 418.7 मिमी
सरगुजा संभाग
सरगुजा: 423.6 मिमी
सूरजपुर: 719.8 मिमी
जशपुर: 677.0 मिमी
कोरिया: 643.6 मिमी
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: 609.6 मिमी
बस्तर संभाग
बस्तर: 669.4 मिमी
कोंडागांव: 401.6 मिमी
नारायणपुर: 506.9 मिमी
बीजापुर: 721.7 मिमी
सुकमा: 461.4 मिमी
कांकेर: 522.1 मिमी
दंतेवाड़ा: 585.1 मिमी
अब तक की वर्षा से यह स्पष्ट है कि प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है, लेकिन कुछ जगहों पर औसत से कम वर्षा हुई है। राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरत पड़ने पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।





