सरायपाली: हाईकोर्ट से मातृ केयर नर्सिंग होम को बड़ी राहत, दोबारा खोलने की मिली अनुमति

सरायपाली (महासमुंद)। सरायपाली में संचालित मातृ केयर नर्सिंग होम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अस्पताल को फिर से खोलने की अनुमति दे दी गई है। इससे पहले प्रशासन ने इलाज में लापरवाही के आरोप में अस्पताल को सील कर दिया था।

यह मामला सरायपाली निवासी प्रशांत कुमार साहू की शिकायत से जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया था कि 10 अक्टूबर 2024 को उनकी पत्नी का ऑपरेशन डॉक्टर शिबाशीष बेहरा ने किया था, लेकिन ऑपरेशन के दौरान गंभीर लापरवाही हुई। इसके कारण उनकी पत्नी को स्थायी रूप से शारीरिक नुकसान पहुंचा और वह विकलांग हो गईं।

प्रशांत ने इसकी शिकायत सरायपाली थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने जांच टीम बनाई। जांच के बाद प्रशासन ने अस्पताल को सील कर दिया था।

https://youtu.be/dOObfuTasJA

इस कार्रवाई के खिलाफ अस्पताल संचालक डॉक्टर शिबाशीष बेहरा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए फिलहाल अस्पताल को दोबारा खोलने की अनुमति दे दी है। साथ ही स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से जवाब भी मांगा है।

अब आगे कोर्ट के आदेश और विभाग की प्रतिक्रिया के आधार पर कार्रवाई तय होगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई