Ration card scam 2025 : मृत लोगों के नाम पर उठाया जा रहा राशन

ation card scam 2025 : छत्तीसगढ़ की18 हजार से ज्यादा राशन कार्डधारी आज भी सरकारी सिस्टम में जिंदा हैं… भले ही असल ज़िंदगी में उनका नाम सिर्फ यादों में रह गया हो। और इतना ही नहीं — 10 लाख से ज्यादा ऐसे लोग, जिनके आधार कार्ड निष्क्रिय हैं, वह भी हर महीने राशन उठा रहे हैं। क्या ये आंकड़े सिर्फ लापरवाही हैं या किसी बड़े घोटाले की झलक?

RAIPUR : छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड प्रणाली में बड़ी खामी सामने आई है। (Ration card scam 2025) प्रदेश में 18 हजार से ज्यादा ऐसे राशन कार्ड सदस्य दर्ज हैं, जिनकी उम्र 100 वर्ष से अधिक है। इनमें से कई की मृत्यु हो चुकी है, बावजूद इसके उनके नाम पर उचित मूल्य की दुकानों से हर महीने राशन उठाया जा रहा है। यह जानकारी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की रिपोर्ट में सामने आई है।

आधार कार्ड भी हो चुके निष्क्रिय (Ration card scam 2025)

इसके अलावा प्रदेश में 10 लाख 55 हजार 90 सदस्य ऐसे भी हैं, जिनके आधार कार्ड निष्क्रिय हो चुके हैं। इन सदस्यों में भी बड़ी संख्या में लोग या तो दिवंगत हो चुके हैं या फिर वर्षों से आधार अपडेट नहीं हुआ है। इसके बावजूद इनके नाम पर राशन लिया जा रहा है, जिससे सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी और फर्जीवाड़े की आशंका गहराती जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, सबसे ज्यादा 100 वर्ष से अधिक उम्र के राशन कार्ड सदस्य बिलासपुर जिले में हैं, जबकि दूसरे नंबर पर जशपुर जिला है। रायपुर जिले में भी 100 प्लस उम्र के 71 सदस्य दर्ज हैं, जिनमें से कई की मृत्यु भी हो चुकी है, लेकिन अब तक उनके नाम राशन कार्ड से हटाए नहीं गए थे।

सदस्यों का होगा भौतिक सत्यापन(Ration card scam 2025)

अब खाद्य विभाग द्वारा सभी जिलों में ऐसे सदस्यों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कौन जीवित हैं और किनकी मृत्यु हो चुकी है। मृत पाए गए सदस्यों के नाम तुरंत ऑनलाइन सिस्टम से हटाए जा रहे हैं।

आपको बता दे प्रदेश में 1.05 लाख से अधिक सदस्य ऐसे हैं जिनका आधार निष्क्रिय हो चुका है। इनमें रायपुर से 9356 और दुर्ग 8701 जिलों में सबसे ज्यादा मामले हैं। वहीं, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और कोरिया जिलों में इनकी संख्या एक हजार से कम है। अन्य जिलों में यह संख्या 1,000 से 6,000 के बीच है।

धारकों के हटाए जा रहे नाम

इन निष्क्रिय आधार धारकों की भी ई-केवाईसी के माध्यम से पहचान कर उनके नाम सिस्टम से हटाए जा रहे हैं, ताकि राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी और वास्तविक जरूरतमंदों तक सीमित किया जा सके।

वही इस मामले में रायपुर खाद्य विभाग के नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने बताया कि “वन नेशन वन राशन कार्ड योजना” के तहत ई-केवाईसी के बाद यह आंकड़े सामने आए हैं। इसके आधार पर मृत और निष्क्रिय आधार वाले सदस्यों का सत्यापन कर उन्हें सिस्टम से हटाया जा रहा है, जिससे अपात्र लोगों को मिलने वाला राशन रोका जा सके और पात्र लाभार्थियों को सही हक मिल सके।(Ration card scam 2025)

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई