राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े 15 मामलों की समीक्षा, अब तक 126 मामलों पर मिली मंजूरी

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में 18 जुलाई को विधानसभा परिसर में मंत्रिपरिषद की उपसमिति की बैठक हुई। यह बैठक खासतौर पर राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े मामलों की समीक्षा के लिए बुलाई गई थी।

बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री राम विचार नेताम और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी मौजूद रहे। इस दौरान अलग-अलग जिलों से आए ऐसे 15 मामलों की समीक्षा की गई, जो पूरी तरह से राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े हैं।

https://youtu.be/dOObfuTasJA

उपसमिति ने इन मामलों पर अपनी सिफारिशें तैयार की हैं, जिन्हें अब मंत्रिपरिषद की बैठक में रखा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि अब तक इस उपसमिति की बैठकों में कुल 139 मामलों को पेश किया जा चुका है, जिनमें से 126 मामलों को कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button