वरिष्ठ वेतनमान देने के फैसले पर पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से जताया आभार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों ने मुलाकात की और उन्हें धन्यवाद दिया। अधिकारियों ने 2005 से 2009 बैच के योग्य पुलिस अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी का वेतनमान देने के फैसले के लिए आभार जताया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि 11 जुलाई 2025 को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य पुलिस सेवा के बेहतर प्रबंधन के लिए 30 नए पदों का सृजन करते हुए योग्य अधिकारियों को वरिष्ठ वेतनमान देने का फैसला लिया गया। यह लाभ उन अधिकारियों को दिया जाएगा जिन्होंने अपनी निर्धारित सेवा अवधि पूरी कर ली है।
मुख्यमंत्री से मिलने वालों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, कीर्तन राठौर, अनंत साहू, डॉ. संगीता माहेलकर और प्रज्ञा मेश्राम शामिल थे।





