SIP investment plan : 60 की उम्र तक 1 करोड़ रुपए का फंड चाहिए?
SIP investment plan : ₹10,000 से शुरू करें SIP, 15 साल में फंड वैल्यू हो सकती है ₹48 लाख से ज्यादा

35 साल की उम्र जीवन का एक ऐसा दौर होती है, जब करियर में स्थिरता तो आती है, लेकिन साथ ही जिम्मेदारियाँ भी बढ़ जाती हैं।(SIP investment plan) बच्चों की पढ़ाई, घर का सपना और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा जैसे बड़े लक्ष्यों के लिए केवल कमाना काफी नहीं होता, बल्कि समझदारी से निवेश करना जरूरी हो जाता है।
अगर आप चाहते हैं कि 60 साल की उम्र तक आपके पास ₹1 करोड़ का फंड हो, तो इसके लिए किसी बड़ी रकम की नहीं, बल्कि एक स्मार्ट और अनुशासित फाइनेंशियल प्लानिंग की जरूरत है। विशेषज्ञों के अनुसार, डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो यानी अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश करना सबसे सुरक्षित और लाभकारी रणनीति होती है।
निवेश के तीन मजबूत स्तंभ
1. म्यूचुअल फंड SIP (Systematic Investment Plan)
मासिक निवेश: ₹10,500
कुल 15 साल का निवेश: ₹18.9 लाख
औसत रिटर्न: 12% सालाना
संभावित फंड वैल्यू: ₹48 लाख+
2. PPF (पब्लिक प्रोविडेंट फंड)
मासिक निवेश: ₹8,000
कुल निवेश: ₹14.4 लाख
ब्याज दर: 7.1% (सरकारी तय)
संभावित रिटर्न: ₹25 लाख तक
3. गोल्ड (डिजिटल गोल्ड या गोल्ड फंड)
मासिक निवेश: ₹10,700
कुल निवेश: ₹12.84 लाख
रिटर्न अनुमान:10% सालाना
संभावित फंड वैल्यू: ₹25 लाख+
कुल मिलाकर योजना कुछ ऐसी दिखेगी:

क्या निवेश बढ़ाने से मिलेगा ज्यादा फायदा?
बिलकुल। यदि आप हर साल SIP या गोल्ड निवेश में ₹1,000–₹2,000 की बढ़ोतरी करते हैं, तो आपकी फंड वैल्यू ₹1 करोड़ से भी ऊपर जा सकती है।
अगर आप 20 साल तक निवेश करें तो? (SIP investment plan)
15 की बजाय यदि आप 20 साल के लिए निवेश करें, तो कंपाउंडिंग यानी “ब्याज पर ब्याज” का असर आपको कम निवेश में भी 1 करोड़ तक पहुंचा सकता है।





