विदेशी मुद्रा चोरी करने वाला मास्टर माइंड गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक के बाद एक चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। विदेशी मुद्रा चोरी के चर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी नुरूल हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले दो अन्य आरोपी भी पकड़े जा चुके हैं।
पुलिस के अनुसार, बीके ट्रांसपोर्ट से 20,000 डॉलर (करीब 16.5 लाख रुपये) का पैकेट चोरी हुआ था, जिसके बाद मुख्य आरोपी नुरूल फरार हो गया था। अब तक तीनों आरोपियों से कुल 17 लाख 3 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल और एक हेक्टर कार बरामद की गई है। इस संयुक्त कार्रवाई को देवेन्द्र नगर थाना व साइबर यूनिट ने अंजाम दिया। कुल जब्त सामान की कीमत करीब 38 लाख रुपये आंकी गई है।





