ट्रेनों के आरक्षण चार्ट की समय-सारणी में बदलाव, 14 जुलाई से लागू होगी नई व्यवस्था

रायपुर। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और आरक्षण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए ट्रेनों के पहले आरक्षण चार्ट तैयार करने की प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब पहला चार्ट ट्रेन के प्रस्थान से 8 घंटे पहले तैयार किया जाएगा। यह नई व्यवस्था 14 जुलाई 2025 से प्रभाव में आ जाएगी।

रेलवे के अनुसार, 05:00 से 14:00 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए पहला चार्ट एक दिन पहले रात 9 बजे तक तैयार कर दिया जाएगा। वहीं, 14:00 से 23:59 बजे या 00:00 से 05:00 बजे के बीच चलने वाली ट्रेनों के लिए यह चार्ट ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले बनाया जाएगा। दूसरे चार्ट की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इस बदलाव से जहां यात्रियों को आरक्षण की स्थिति जानने में आसानी होगी, वहीं रेलवे को आरक्षण प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।

आपातकालीन कोटे के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी बदली गई है

  • 05:00 से 14:00 बजे तक प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए आवेदन एक दिन पहले शाम 4 बजे तक देना होगा।

  • 14:01 से 19:00 बजे के बीच प्रस्थान वाली ट्रेनों के लिए आवेदन एक दिन पहले शाम 5 बजे तक करना होगा।

  • 19:01 से 23:59 बजे के बीच चलने वाली ट्रेनों के लिए आवेदन ट्रेन छूटने से 10 घंटे पहले देना अनिवार्य होगा।

  • 00:00 से 05:00 बजे के बीच चलने वाली ट्रेनों के लिए आवेदन ट्रेन छूटने के 10 घंटे पहले या शाम 5 बजे तक देना होगा, जो भी बाद में हो।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई