रायपुर: सीएम साय से प्रोफेसर संजय द्विवेदी की मुलाकात, किताबें भेंट कीं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल के जनसंचार विभागाध्यक्ष और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक प्रोफेसर डॉ. संजय द्विवेदी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीएम को अपनी लिखी हुई दो किताबें- ‘भारतबोध का नया समय’ और ‘अमृतकाल में भारत’ भेंट कीं। मुख्यमंत्री ने इस सौजन्य मुलाकात के लिए उनका आभार जताया और शुभकामनाएं दीं।





