Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

अब एमटेक करने पर मिलेगा 50,000 स्टाइपेंड, छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम आईटी फैलोशिप योजना

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के युवाओं के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है। अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा साइंस में एमटेक करने वाले छात्रों को मुख्यमंत्री आईटी फैलोशिप योजना के तहत हर महीने  50,000 का स्टाइपेंड मिलेगा। यह एमटेक प्रोग्राम नवा रायपुर स्थित ट्रिपलआईटी में शुरू किया जा रहा है।

इस योजना के तहत चुने गए छात्रों की ट्यूशन फीस सरकार द्वारा वहन की जाएगी, साथ ही उन्हें चिप्स (CHiPS) के आईटी प्रोजेक्ट्स से जोड़ा जाएगा, ताकि वे पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त कर सकें। इस कार्यक्रम में केवल छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं को ही शामिल किया जाएगा।

कोर्स का उद्देश्य राज्य को ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में और अधिक मजबूत बनाना है। इसके तहत युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर उन्हें शासन में सहयोगी बनाना है। योजना के तहत ट्रिपलआईटी के विशेषज्ञ प्रोफेसर छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों तरह की शिक्षा देंगे। छत्तीसगढ़ सेंटर फॉर स्मार्ट गवर्नेंस की स्थापना और बजट में आईटी को बढ़ावा देने के लिए ₹266 करोड़ का प्रावधान भी इसी दिशा में उठाया गया कदम है।

इससे पहले, सरकार ने मुख्यमंत्री सुशासन फैलोशिप योजना के अंतर्गत आईआईएम रायपुर में पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस में दो वर्षीय एमबीए प्रोग्राम शुरू किया था, जिससे छात्र प्रशासनिक अनुभव हासिल कर रहे हैं। प्रो. ओपी व्यास, डायरेक्टर ट्रिपलआईटी के अनुसार, “AI को डिज़ाइन करने के लिए प्रशिक्षित इंजीनियरों की ज़रूरत है। यह कोर्स युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करेगा और छत्तीसगढ़ को टेक्नोलॉजी में अग्रणी बनाएगा।”

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई