सब इंजीनियर के 113 पदों के लिए भर्ती, 13 जुलाई को होगी परीक्षा; एडमिट कार्ड जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) के तहत सब इंजीनियर के 113 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है। व्यापमं (CG Vyapam) ने इस परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 13 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

खास बात यह है कि जिन उम्मीदवारों ने फीस तो जमा की थी, लेकिन फॉर्म सबमिट नहीं कर पाए थे, उन्हें भी मौका दिया गया है। ऐसे सभी उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) भी जारी कर दिए गए हैं।

इस भर्ती परीक्षा के लिए 20 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। परीक्षा रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर और जगदलपुर में होगी। एडमिट कार्ड व्यापमं की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस भी भेजा गया है, जिससे वे आसानी से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button