रायपुर: कांग्रेस की किसान-जवान रैली में खड़गे का हमला:“प्रदेश सरकार दिल्ली की कठपुतली बन गई, जनता के नहीं, उद्योगपतियों के लिए काम हो रहा”

रायपुर। राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में सोमवार को भारी बारिश के बीच कांग्रेस ने किसान, जवान और संविधान बचाओ रैली की। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस मौके पर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संपत्ति को मोदी-शाह ने उद्योगपतियों को बेच दिया और यहां की सरकार अब दिल्ली की कठपुतली बनकर रह गई है।

“जंगल, जमीन और खनिज सब लुटा दिए”

खड़गे ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जंगल, जमीन और खनिज अडाणी-अंबानी जैसे बड़े उद्योगपतियों को सौंप दिए गए हैं। “ये लोग जनता की भलाई के लिए नहीं, बल्कि कोयला, स्टील और आयरन लूटने आए हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री दिल्ली के इशारे पर काम कर रहे हैं।

“आपका जज्बा बताता है, आप हर संघर्ष के लिए तैयार”

खड़गे ने बारिश में भी डटे रहे कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि यही जज्बा दिखाता है कि कांग्रेस के लोग हर संघर्ष के लिए तैयार हैं। उन्होंने याद दिलाया कि 2023 में रायपुर में हुए महाधिवेशन में ही उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था।

“कांग्रेस की योजनाएं बंद, शराब की दुकानें खुलीं”

खड़गे ने कहा कि कांग्रेस सरकार की गौठान, गोबर खरीदी, हाट बाजार और स्वामी आत्मानंद स्कूल जैसी योजनाएं बंद कर दी गईं। महिलाओं और युवाओं को मिलने वाला रोजगार भत्ता रोक दिया गया, लेकिन शराब की 67 नई दुकानें खोल दी गईं।

“सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग”

खड़गे ने आरोप लगाया कि रायपुर में कांग्रेस अधिवेशन के समय ईडी की छापेमारी करवाई गई थी ताकि कार्यक्रम को बिगाड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्ष को दबा रही है।

“मणिपुर जल रहा है, लेकिन पीएम नहीं गए”

खड़गे ने कहा कि मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री एक बार भी वहां नहीं गए और न ही विपक्ष से बात की। उन्होंने कहा कि 15 लाख रुपये, सस्ता गैस सिलेंडर और एमएसपी जैसे वादे भी झूठे साबित हुए।

खड़गे ने सभा में कहा कि कांग्रेस गरीबों के लिए काम करती है, जबकि बीजेपी अमीरों की सरकार चला रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि आने वाले चुनाव में एकजुट होकर संघर्ष करें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई