‘पंचायत सीजन 5’ का ऐलान हुआ, फुलेरा में फिर मचेगा धमाल!

पंचायत सीजन 5
अमेजन प्राइम वीडियो की सबसे चर्चित और लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है! मात्र 13 दिन पहले यानी 24 जून को पंचायत सीजन 4 रिलीज हुआ था, जिसने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली। लेकिन चौथे सीजन में मंजू देवी के प्रधानी चुनाव हारने से फैंस थोड़े मायूस नज़र आए थे।
अब हुआ ‘पंचायत सीजन 5’ का आधिकारिक ऐलान!
अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘पंचायत 5’ की घोषणा करते हुए पहला पोस्टर भी जारी कर दिया है। इस पोस्टर में दिख रहा है कि बिनोद अब राजनीति के केंद्र में आ चुका है। उसे कुर्सी पर बैठे दिखाया गया है और गांव के लोग उसे अपनी ओर खींचते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे यह अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि इस बार उप-प्रधानी की जंग देखने को मिल सकती है।
अमेजन प्राइम का खास कैप्शन
नमस्ते 5, फुलेरा वापस आने की तैयारी शुरू कर लीजिए। पंचायत ऑन प्राइम, नया सीजन, जल्द आ रहा है।
इस पोस्ट के आते ही सोशल मीडिया पर खुशी की लहर दौड़ गई है। नेटिज़न्स कमेंट्स में अपने उत्साह को जाहिर कर रहे हैं और फुलेरा की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि ‘पंचायत 5’ (Panchayat 5) अगले साल 2026 में रिलीज होने वाला है. ये सीरीज भी अन्य सीरीज की तरह अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम किया जाएगा. हालांकि, निर्माताओं ने अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है. इस वेब सीरीज के अब तक कुल 4 सीजन आ चुके हैं. दर्शकों ने सभी को काफी प्यार दिया है.
फैंस कर रहे हैं पंचायत 5 का बेसब्री से इंतजार
पंचायत’ न सिर्फ अपनी मज़ेदार कहानी के लिए मशहूर है, बल्कि इसके किरदारों की सादगी, देसी ठाठ और सामाजिक संदेशों ने भी दर्शकों को दिल से जोड़ा है। सीजन 5 को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि अब गांव की राजनीति एक नए मोड़ पर पहुंचेगी और कई दिलचस्प ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।





