मैनपाट में आम पर्यटकों की एंट्री बंद, जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह


मैनपाट

सरगुजा के मैनपाट में 7 से 9 जुलाई तक भाजपा का तीन दिवसीय चिंतन और प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस बड़े आयोजन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।
इस दौरान मैनपाट में आम सैलानियों की आवाजाही पर लगभग रोक रहेगी। चार दिन तक यहां पहुंचने वाले हर व्यक्ति की कड़ी जांच-पड़ताल होगी।

शिविर का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे और समापन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे।

इस शिविर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम, मंत्री, सभी सांसद और विधायक भी हिस्सा लेंगे। इसके साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के भाजपा और RSS के नेता भी मैनपाट में मौजूद रहेंगे। यहाँ तैनात रहेंगे 3 एसपी,3 एडिशनल एसपी,15 डीएसपी,बड़ी संख्या में टीआई, एसआई, एएसआई,
और करीब 700 जवान।, इसके साथ ही चौक-चौराहे और मुख्य मार्गों पर पुलिस की चौकसी रहेगी।

तो अगर आप आने वाले दिनों में मैनपाट घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिलहाल उसे थोड़ा टाल दें।
क्योंकि 7 से 10 जुलाई तक मैनपाट पूरी तरह से एक राजनीतिक छावनी में बदलने वाला है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई