नारायणपुर: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने युवाओं से की मुलाकात, कहा: आपकी रचनात्मकता अबूझमाड़ को नई पहचान दिलाएगी

नारायणपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में नारायणपुर के युवाओं, सोशल मीडिया क्रिएटर्स, फोटोग्राफर्स और वीडियोग्राफर्स से मुलाकात की। यह युवा संवाद कार्यक्रम अबूझमाड़ की संस्कृति, प्रकृति और समाज को देशभर में पहचान दिलाने के लिए एक अहम कदम साबित हुआ। शर्मा ने युवाओं से व्यक्तिगत बातचीत कर उनके कामों की जानकारी ली और उनकी रचनात्मकता की खुलकर सराहना की।

युवाओं को मिलेगा बड़ा मंच और नए मौके

शर्मा ने भरोसा दिलाया कि सरकार ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं को हर संभव सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने वाले युवाओं को प्रदेश के बड़े शहरों, पर्यटन स्थलों और अन्य राज्यों में भ्रमण के मौके दिए जाएंगे ताकि वे अपने हुनर को और निखार सकें और एक व्यापक दृष्टिकोण विकसित कर सकें।

सोशल मीडिया से अबूझमाड़ की पहचान

उन्होंने युवाओं से कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग करके वे अबूझमाड़ की सादगी, संस्कृति और खूबसूरती को देश-दुनिया तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि बस्तर की सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को दिखाने में डिजिटल प्लेटफॉर्म बहुत मददगार हो सकते हैं।

युवाओं की भागीदारी से मजबूत होगी शांति और विकास

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाएं तभी सफल होंगी जब उनकी जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचे और इसमें युवाओं की भागीदारी बेहद अहम है। उन्होंने भरोसा जताया कि नारायणपुर के युवा अपनी रचनात्मकता और ऊर्जा से जिले की छवि संवारेंगे और शांति-संवाद की संस्कृति को मजबूत करेंगे।

कार्यक्रम में युवाओं ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और इस पहल के लिए सरकार का आभार जताते हुए कहा कि वे अपने काम से जिले की पहचान को और मजबूत करेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई