रायपुर: मुख्यमंत्री ने किया मंत्रालय के नए सभागार का लोकार्पण, 185 लोगों के बैठने की व्यवस्था

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) के सेक्रेटरी ब्लॉक में बने नए सभागार का उद्घाटन किया। यह सभागार पांचवीं मंजिल पर बनाया गया है और इसमें सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।

करीब 13.90 करोड़ रुपये की लागत से बना यह भव्य सभागार 6450 वर्गफुट में फैला है। इसमें एक साथ 185 लोग बैठ सकते हैं। इसमें एयर कंडीशन, ऑडियो-विजुअल सिस्टम, सुंदर इंटीरियर, फायर सेफ्टी सिस्टम, बेहतर लाइटिंग और आरामदायक फर्नीचर जैसी तमाम सुविधाएं हैं।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, वन मंत्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा समेत कई अन्य मंत्री, अधिकारी और वरिष्ठ अफसर मौजूद थे।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव मुकेश बंसल, डॉ. बसवराजू एस., राहुल भगत, रजत कुमार, अंकित आनंद और अविनाश चम्पावत भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

यह नया सभागार सरकारी बैठकों और कार्यक्रमों के लिए अब एक आधुनिक और सुविधा संपन्न स्थान बन गया है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button