धमतरी: बारिश में भी चली अवैध रेत पर कार्रवाई, 26 हाईवा जब्त

धमतरी। कलेक्टर अविनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में अवैध रेत परिवहन और खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। सोमवार सुबह तेज बारिश के बीच खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की।

टीम ने बिना पिटपास और ओवरलोड रेत ले जा रहे कुल 26 हाईवा वाहनों को पकड़कर जब्त किया। इनमें से 18 वाहन बिना पिटपास थे, जबकि 8 वाहन ओवरलोड थे। यह सभी वाहन भोयना, मथुराडीह और जंवरगांव के रास्ते पकड़े गए।

कार्रवाई में तहसीलदार अखिलेश देशलहरे, नायब तहसीलदार जितेंद्र डहरे, पटवारी विनोद पटेल, एएसआई रमेश साहू और 14 पुलिसकर्मी शामिल रहे।

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई