सूरजपुर: लगातार बारिश से गोबरी नदी का पुल जर्जर, ग्रामीणों की बढ़ी चिंता

सूरजपुर। प्रदेश में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो गया है और लगातार हो रही बारिश से सूरजपुर जिले की गोबरी नदी पर बना पुल बेहद खस्ताहाल हो गया है। यह पुल अब इतने बुरे हाल में है कि कभी भी गिर सकता है। पुल की बाउंड्री वाल गिर चुकी है और उसमें बड़ी-बड़ी दरारें और धंसाव साफ नजर आ रहे हैं।

गांव के लोग रोज इसी पुल से आना-जाना करते हैं, लेकिन अब डर के साए में सफर कर रहे हैं। ग्रामीणों को हर वक्त हादसे का डर सताता है।

यह पुल साल 2005 में उस समय के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बनवाया था। करीब 20 साल में करोड़ों की लागत से बना यह पुल अब पूरी तरह जर्जर हो गया है। यह शिवप्रसाद नगर, डबरीपारा, भंवराही और बांसापारा जैसे कई गांवों को सूरजपुर जिला मुख्यालय से जोड़ता है।

अगर यह पुल टूट गया तो इन गांवों का शहर से संपर्क कट जाएगा और लोगों को आने-जाने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही, कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button