महासमुंद: मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना से मनोज यादव बने आत्मनिर्भर, छोटे च्वाइस सेंटर को बनाया सफल व्यवसाय

महासमुंद। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना ने जिले के एक सामान्य युवक की जिंदगी बदल दी। बसना विकासखंड के ग्राम सरायपाली के रहने वाले मनोज कुमार यादव ने इस योजना की मदद से अपने छोटे से च्वाइस सेंटर को एक सफल स्वरोजगार यूनिट में बदल दिया है।

मनोज पहले भी एक छोटा कम्प्यूटर सेंटर चलाते थे, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण वे इसे आगे नहीं बढ़ा पा रहे थे। तभी उन्हें ग्रामोद्योग विभाग के जरिए मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की जानकारी मिली। उन्होंने योजना के तहत आवेदन किया और एक लाख रुपये की परियोजना मंजूर हुई। इसमें से उन्हें 35 हजार रुपये अनुदान के रूप में मिला और बाकी राशि उन्होंने बैंक से लोन के रूप में प्राप्त की।

इस आर्थिक मदद से मनोज ने अपने सेंटर को और बेहतर बनाया, नए उपकरण खरीदे और अपनी सेवाओं की गुणवत्ता भी बढ़ाई। इसका सीधा असर उनकी कमाई पर भी पड़ा। उन्होंने समय पर बैंक का पूरा कर्ज चुका दिया और आज खुद के साथ-साथ अपने परिवार को भी अच्छी तरह चला रहे हैं। साथ ही, वे गांव के लोगों को डिजिटल सेवाएं भी दे रहे हैं।

मनोज ने सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की योजनाएं युवाओं के सपनों को सच करने में मदद कर रही हैं और पूरे राज्य के विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई