जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तुरंत समाधान के निर्देश

बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान महिलाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों ने बिजली, पानी, सड़क, राशन, पेंशन, इलाज, पढ़ाई, रोजगार और जमीन से जुड़ी शिकायतें और मांगें कलेक्टर के सामने रखीं।

कलेक्टर ने हर आवेदन को ध्यान से पढ़ा और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि जनता की समस्याओं को हल करने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर ने यह भी कहा कि जनदर्शन जैसे कार्यक्रम जनता से सीधे जुड़ने और शासन की जवाबदेही निभाने का तरीका हैं। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दिए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई