बिलासपुर में ठगी का मामला: परफ्यूम एजेंसी देने के नाम पर व्यवसायी से 4.5 लाख की धोखाधड़ी

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी के साथ परफ्यूम एजेंसी दिलाने के नाम पर 4.5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।
भवानी नगर निवासी जोंटी सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि एक प्राइवेट कंपनी के HR और MD ने उन्हें एक बड़ी परफ्यूम कंपनी की एजेंसी दिलाने का वादा किया। इसके लिए उनसे अलग-अलग कारणों से कुल 4.5 लाख रुपये ले लिए गए।
लेकिन न तो उन्हें एजेंसी दी गई और न ही पैसे वापस किए गए। जब जोंटी सिंह को लगा कि उनके साथ धोखा हुआ है, तो उन्होंने सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अब पूरे मामले की तहकीकात कर रही है और जरूरी कार्रवाई की जा रही है।





