शेयर ट्रेडिंग के नाम पर कारोबारी से 2.66 करोड़ की ठगी, MBA और IT एक्सपर्ट समेत 4 गिरफ्तार

रायपुर। ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में अधिक लाभ कमाने का झांसा देकर रायपुर के थोक मसाला कारोबारी हेमंत जैन से 2.66 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।

रेंज साइबर पुलिस ने इस संगठित साइबर फ्रॉड में शामिल चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक MBA डिग्रीधारी शेख बाबा (आंध्र प्रदेश), एक IT एक्सपर्ट प्रियांक ब्रह्मभट्ट (पाटन, गुजरात), ट्रांसपोर्ट कारोबारी अशोक खैराती लाल (अहमदाबाद) और वेयरहाउस संचालक नागेंद्र महतो (हजारीबाग, झारखंड) शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने ठगी की रकम अलग-अलग फर्जी खातों में ट्रांसफर कर तुरंत निकाल ली, जिससे उसे ट्रेस करना मुश्किल हो सके। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रांसपोर्टर ने इस पैसे का इस्तेमाल अपने व्यवसाय में किया, जबकि वेयरहाउस संचालक ने नया गोदाम बनवाया।

जांच में पता चला कि यह गिरोह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम और मैसेंजर के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में था। पुलिस को शक है कि इस गिरोह ने देशभर में कई लोगों को शिकार बनाया है। फिलहाल दो अन्य आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलते रहे। इस हाई-प्रोफाइल साइबर ठगी में मास्टरमाइंड अभी भी कुछ आरोपी फरार है और उनकी गिरफ्तारी के बाद ही पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकेगा। पुलिस जांच जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई