राजनांदगांव: सड़क हादसे में पार्षद की मां की मौत, भाई घायल

राजनांदगांव। मंगलवार सुबह शहर के चिखली रोड पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। मृत महिला की पहचान लीलाबाई साहू के रूप में हुई है, जो चिखली-शांतिनगर के भाजपा पार्षद सुनील साहू की मां थीं। वहीं घायल युवक पार्षद का भाई बताया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच लीलाबाई अपने बेटे के साथ बाइक से शहर की ओर जा रही थीं। उसी समय एक मिक्सर मशीन भी उसी दिशा में आ रही थी। फ्लाईओवर के पास बाइक और मिक्सर मशीन की टक्कर हो गई। इस हादसे में लीलाबाई को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनके बेटे को भी चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद चिखली रोड पर लोगों की भीड़ लग गई और कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी बाधित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और रास्ता साफ कराया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई