तिफरा में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा इलाके में दो अलग-अलग जगहों पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवकों को पुलिस ने समय रहते पकड़ लिया। दोनों मामलों में पुलिस की त्वरित और सटीक कार्रवाई से किसी बड़ी घटना की आशंका टल गई।

पहला मामला शारदा फ्लोर मिल के पास का है, जहां अब्दुल सफीर नाम का युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर राह चलते लोगों को डरा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चाकू जब्त किया गया और उसे जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, अब्दुल सफीर तिफरा का ही रहने वाला है और पहले भी पुलिस रिकॉर्ड में शामिल रह चुका है।

दूसरा मामला सब्जी मंडी रोड, यादव भवन के पास का है, जहां मोह. इमरान नाम का व्यक्ति चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसे भी घेरकर पकड़ लिया गया। उसके पास से भी धारदार हथियार बरामद किया गया और उसे गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।

सिरगिट्टी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने कहा है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर रखी जा रही है और किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई