Theft from passenger: ट्रेन में सफर कर रही महिला का बैग पार, जांच में जुटी जीआरपी पुलिस

Theft from passenger: बिलासपुर। बिलासपुर जीआरपी थाना क्षेत्र से ट्रेन में चोरी की एक घटना सामने आई है रायगढ़-बिलासपुर लोकल ट्रेन में यात्रा कर रही एक महिला का हैंडबैग अज्ञात चोरों ने भीड़ का फायदा उठाकर चुरा लिया। बैग में कीमती सोने-चांदी के जेवरात और नकदी रखी हुई थी। बिलासपुर के सेमरताल निवासी गंगा धीवर परिवार के साथ बाराद्वार स्टेशन से ट्रेन मे सवार हुई।

ट्रेन में भारी भीड़ थी, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति ने उनके कंधे पर टंगा लेडिस हैंडबैग का चैन खोल दिया। बैग के अंदर से छोटा थैला पार कर दिया जिसमे सोने का मंगलसूत्र सोने के झुमके, कान की बालियां, माथे की बिंदिया और एक चांदी का बाजूबंद रखा था। साथ ही ₹1,000 की नकदी भी गायब हो गई। कुल चोरी गए सामान की कीमत लगभग 65,000 बताई गई है। बिलासपुर पहुंचने के बाद पीड़िता ने जीआरपी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।

गंगा धीवर द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद जीआरपी थाना बिलासपुर ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रेल यात्रियों के साथ चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। जीआरपी ने अपील मे कहा है यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button