Rape case: शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार

Rape case: बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी जान-पहचान रामनगर लिंगियाडीह में रहने वाले हर्ष यादव उर्फ लड्डू नाम के युवक से हुई थी। युवक ने उसे पसंद करने की बात कहते हुए शादी का भरोसा दिलाया और इसी झांसे में आकर महिला ने उस पर विश्वास करते हुए शारीरिक संबंध बना लिए। महिला का आरोप है कि जब उसने युवक से शादी की बात कही तो वह मुकर गया और उसे गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। युवक के बदले हुए व्यवहार से आहत होकर महिला ने सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ़्तार कर लिया। पूछताछ में युवक द्वारा महिला के साथ रिश्ते और विवाद की पुष्टि हुई। पुलिस ने मामले में सभी तथ्यों की जांच कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर सरकंडा थाने में मामला दर्ज कर आगे की कारवाई के लिए जेल भेज दिया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई