1 जून से 14 जून तक बिलासपुर में रोज़ 4 घंटे की बिजली कटौती, सीएसपीडीसीएल ने जारी किया शेड्यूल

बिलासपुर – मानसून आने से पहले बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीएसपीडीसीएल (छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी) ने 1 जून से 14 जून तक मेंटेनेंस कार्य करने का फैसला लिया है। इस दौरान हर दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कुछ इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
सीएसपीडीसीएल ने इसके लिए पूरा शेड्यूल जारी किया है। मेंटेनेंस का काम मुख्य रूप से तोरवा और नेहरू नगर डिवीजन में किया जाएगा।
तोरवा डिवीजन में बिजली कटौती का शेड्यूल:
1 जून: व्यापार विहार लिंक रोड
2 जून: सिरगिट्टी, सिलपहरी, कोरमी, हरदी
3 जून: गीतांजलि सिटी, चिगराजपारा, सोनगंगा कॉलोनी
4 जून: इंदिरा चौक से पुराने हाईकोर्ट क्षेत्र तक
5-6 जून: लिंगियाडीह, हाउसिंग बोर्ड, गोलबाजार
नेहरू नगर डिवीजन में बिजली कटौती का शेड्यूल:
1 जून: कोनी इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र
2 जून: शांति नगर, एसबीआर कॉलेज
6, 8 और 9 जून: इंदिरा विहार, नेहरू नगर, मोपका
10 से 14 जून: सब्जी मंडी, इंदू चौक, स्टेशन रोड, अल्का एवेन्यू
बिजली विभाग ने बताया कि ये कटौती ज़रूरी मेंटेनेंस के लिए की जा रही है, जिससे बारिश के मौसम में बिना रुकावट बिजली सप्लाई दी जा सके। लोगों से अपील की गई है कि वे इस दौरान सहयोग करें और जरूरी काम बिजली कटौती से पहले निपटा लें।





