Railway News: रेल प्रबंधन ने दी बड़ी राहत, 16 कोच के साथ दौड़ेगी वंदे भारत

Railway News: बिलासपुर। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की उमड़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लेते हुए बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को अब 16 कोच के साथ पटरी पर दौड़ाने का ऐलान किया है। पहले सिर्फ 8 कोच के साथ चल रही इस हाई-स्पीड ट्रेन में सीटों की भारी कमी थी, जिससे यात्रियों को महंगी टिकट के बावजूद सीट नहीं मिल पा रही थी।
1 जून से यह ट्रेन अब दोगुनी क्षमता के साथ चलेगी, जिससे पहले जहां 564 यात्री सफर कर पाते थे, अब यह संख्या बढ़कर 1128 हो गई है। लगातार मिल रही शिकायतों और समर वेकेशन के दौरान परिवारों व छात्रों की बढ़ती भीड़ के मद्देनज़र रेलवे ने यह कदम उठाया है। वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत छत्तीसगढ़ में 11 दिसंबर 2022 को हुई थी और तब से यह ट्रेन अपनी तेज रफ्तार और आधुनिक सुविधाओं की वजह से यात्रियों की पहली पसंद बन चुकी है।
कोच बढ़ाने का यह निर्णय सिर्फ भीड़ कम करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यात्रियों के भरोसे को बनाए रखने और उन्हें आरामदायक सफर का भरोसा दिलाने की दिशा में उठाया गया एक अहम कदम भी है।





