बोदरी में आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन, अब तक 80 लोगों को मिला लाभ

बिलासपुर। बोदरी नगर पालिका परिषद क्षेत्र में तीन दिवसीय आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लगाया गया, जिसमें लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ दिलाने के लिए आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।

शिविर के दूसरे दिन कुल 52 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जबकि पहले दिन 28 लोगों को यह सुविधा दी जा चुकी है। इस तरह अब तक कुल 80 लोगों को आयुष्मान कार्ड का लाभ मिल चुका है।

शिविर में खास तौर पर 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए सिर्फ आधार कार्ड के आधार पर कार्ड बनाए गए। वहीं, 70 वर्ष से कम उम्र के लोगों के लिए आधार कार्ड और राशन कार्ड की अनिवार्यता रही।

यह शिविर सरकारी योजनाओं के तहत दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधा और सहायता को लोगों तक पहुंचाने का एक अहम प्रयास है। लोगों ने इस पहल की सराहना की और बड़ी संख्या में पहुंचकर अपना कार्ड बनवाया। शिविर का आयोजन आगामी एक दिन और किया जाएगा, जिसमें और भी लाभार्थियों को जोड़ने की योजना है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई