छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड एक्शन में: वक्फ संपत्तियों का होगा सदुपयोग, पसमांदा समाज को मिलेगा सीधा लाभ

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। शनिवार को बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने बिलासपुर दौरे पर पहुंचकर वक्फ की संपत्तियों का मौके पर निरीक्षण किया और स्थानीय मुतवल्लियों (प्रबंधकों) के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने साफ किया कि वक्फ की संपत्तियां अब केवल कागजों में सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि समाज के सबसे कमजोर वर्ग – पसमांदा समाज – के उत्थान में काम आएंगी।

डॉ. सलीम राज ने बिलासपुर के चाटापारा और अन्य क्षेत्रों में फैली वक्फ संपत्तियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में वक्फ बोर्ड की कुल 5732 संपत्तियां हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 6000 करोड़ रुपये है। लेकिन आज तक ये संपत्तियां समाज को कोई ठोस लाभ नहीं दे पाई हैं।

अब वक्फ बोर्ड की प्राथमिकता है कि इन संपत्तियों से होने वाली आय का इस्तेमाल लड़कियों के हॉस्टल, मॉडर्न जिम, लाइब्रेरी और अस्पताल जैसी सुविधाओं के निर्माण में किया जाए, जिससे समाज के पिछड़े वर्गों को सीधा फायदा मिल सके।

डॉ. सलीम राज ने बताया कि देशभर में 8.72 लाख वक्फ संपत्तियां हैं, लेकिन उनकी कुल सालाना आय सिर्फ 163 करोड़ रुपये है। जबकि सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक यह आय 12 हजार करोड़ रुपये तक हो सकती थी।

उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए वक्फ संशोधन अधिनियम को गेम चेंजर बताया, जिसके तहत अब सभी वक्फ संपत्तियों का डेटा ऑनलाइन होगा और अवैध कब्जों पर रोक लगेगी। छत्तीसगढ़ में अब तक 431 से ज्यादा मामलों में नोटिस जारी हो चुके हैं।

डॉ. राज ने यह भी जानकारी दी कि आने वाले 6 महीनों में रायपुर में हॉस्टल और अस्पताल बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई