Illegal Mining: ग्रामीणों ने खनिज अधिकारियों पर लगाया अवैध खदान चलाने का आरोप

Illegal Mining: बिलासपुर। जिले के कोटा विकासखंड अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत करही कछार के रेत खदान को छेत्र के ठेकेदारों द्वारा चलाए जाने पर कोटा जनपद के जनपद सदस्यो द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। जन प्रतिनिधियों ने आरोप लगाते हुवे बताया कि उनके गांव के पंचायत को स्वीकृत रेत खदान को ठेकेदारों द्वारा नियंत्रक घाट को नियम विरुद्ध बड़ी-बड़ी मशीन लगाकर रेत बीना रयालती पर्ची के कच्चा पर्ची देकर चलाया जा रहा है।

जिनको खनिज विभाग के अधिकारियो के द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है। और उन्होंने कहा कि अगर मांग पुरी नही होती तो उनके द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। वही इस संबंध में खनिज अधिकारी रमाकांत सोनी ने कहा कि खनिज अमले के द्वारा अभी कुछ दिनों पहले करहीकछार में ही मशीन लाकर अवैध खनन करने वाले मशीन को शील किया गया था। और उन्होंने कहा कि यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button