आर्सेनिक युक्त पानी से बीमारियां, हाई कोर्ट ने लिया संज्ञान

बिलासपुर – दुर्ग जिले के कौड़ीकसा गांव में आर्सेनिक युक्त पानी के कारण बीमारियों की शिकायतों पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गंभीरता दिखाई है। हाई कोर्ट की वेकेशन बेंच ने मामले का संज्ञान लेते हुए कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर जांच के आदेश दिए हैं।

सुनवाई के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग के सचिव ने शपथपत्र के जरिए बताया कि गांव में करीब 20 साल पहले ही फिल्टर प्लांट लगाया जा चुका है, जिससे लोगों को साफ पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। उनका कहना है कि फिलहाल गांव में आर्सेनिक की समस्या नहीं है और जो भी बीमारी के मामले सामने आ रहे हैं, वे पुराने हो सकते हैं।

कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए वकील विक्रम शर्मा को कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया है। उन्हें गांव जाकर वहां की स्थिति का निरीक्षण कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।

कोर्ट का उद्देश्य है कि लोगों को शुद्ध पेयजल मिले और बीमारियों से बचाव हो सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button