बिल्हा: पत्नी पर हमला करने वाला पति गिरफ्तार, खेत में छिपा मिला आरोपी

बिलासपुर:बिल्हा थाना क्षेत्र के केंवाछी गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के चलते पति ने अपनी ही पत्नी पर हमला कर दिया।

यह घटना 26 मई की रात की है, जब अनिता खाण्डे अपनी मां तुलसी बाई सोनवानी के साथ घर के बाहर खाट पर सो रही थी। तभी किसी ने उसके पैर पर धारदार चीज़ से हमला कर दिया।

अगले दिन अनिता के परिजनों ने बिल्हा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। रात की गश्त के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ खेत में छिपा मिला।

पूछताछ में उसने अपना नाम लक्ष्मण खाण्डे बताया और कबूल किया कि वह अपनी पत्नी के मायके में रहने से नाराज था, इसी वजह से उसने हमला किया।

पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया बांस का डंडा और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई