कोरबा में चलती ट्रैक्टर से गिरने पर बुजुर्ग की मौत

कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र में एक दुखद हादसे में 56 वर्षीय बुजुर्ग बिसाहू राम की मौत हो गई। वे अपने रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर में सवार होकर खाद लेकर लौट रहे थे। मड़वारानी फाटक के पास ट्रैक्टर के चलते वक्त वे अचानक संतुलन खो बैठे और इंजन के नीचे गिर पड़े। इस दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर में कुल तीन लोग सवार थे। जब मड़वारानी फाटक पर ट्रैक्टर पहुंचा तो फाटक बंद था। ऐसे में दो लोग ट्रैक्टर से उतरकर पैदल फाटक पार कर गए, लेकिन बिसाहू राम ट्रैक्टर पर ही बैठे रहे। तभी हादसा हो गया।

बिसाहू राम की अंतिम इच्छा थी कि उनके निधन के बाद मुखाग्नि उनका बेटा दे। वे अक्सर ये बात अपने बेटे से कहा करते थे। लेकिन बेटा विदेश में होने के कारण समय पर नहीं पहुंच सका। ऐसे में परिवार और गांव वालों ने निर्णय लिया कि अंतिम संस्कार उनका भांजा करेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई