Negligence: अरपा नदी के किनारे अधूरा सड़क निर्माण बना सिर का दर्द, विवाद के बाद फिर से हुआ काम शुरू

Negligence: बिलासपुर। अरपा नदी के दोनों किनारों पर बन रही फोरलेन सड़क की लागत 93.70 करोड़ के लगत से निर्माण होना है। इसमें बजट बढ़ने की बात सामने आई है। फिलहाल, राशि स्वीकृति नहीं हुई है। लेकिन काम अब भी अधूरा है। चार साल से अटका यह प्रोजेक्ट अब दोबारा शुरू किया गया है। गोंड़पारा से शनिचरी रपटा तक सड़क समतल करने और नदी से सिल्ट हटाने का कार्य चल रहा है। इसके बाद बाउंड्री वॉल बनाकर कटाव रोकने और सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी। शनिचरी रपटा की दिशा में करीब डेढ़ करोड़ की लागत से बनाई गई कांक्रीट दीवारें बेकार पड़ी हैं।

निर्माण सामग्री की लगातार चोरी से भी काम प्रभावित हुआ है। चांटीडीह इलाके में कई बार सीमेंट और सरिया चोरी की शिकायतें हुईं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। यह सड़क न केवल वैकल्पिक मार्ग बनेगी, बल्कि अरपा तट का सौंदर्यीकरण भी करेगी। इससे पहले इंदिरा सेतु से राम सेतु तक स्मार्ट रोड बन चुकी है। ठेका कंपनी गणपति इंफ्रास्ट्रक्चर को धीमे काम के लिए 37.5 लाख की पेनाल्टी लगाई गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई