Seasonal disease: बढ़ती गर्मी बन रही बीमारियों की वजह, अस्पतालों में लग रही लंबी कतारें

Seasonal disease: बिलासपुर। बढ़ती गर्मी और मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई दे रहा है। सिम्स शासकीय छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान की ओपीडी में केवल तीन दिनों के भीतर 4569 मरीज पहुंचे, जिनमें से 475 को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

सबसे अधिक दबाव मेडिसिन विभाग पर देखा गया, जहां अकेले तीन दिनों में 1093 मरीज इलाज के लिए पहुंचे।डॉ. रमणेश मूर्ति ने बताया कि गर्मी के कारण सबसे अधिक मरीज डिहाइड्रेशन, फूड पॉइजनिंग, उल्टी-दस्त, चिकनपॉक्स और आंखों में जलन जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं। उन्होंने बताया कि शरीर में पानी की कमी से ये समस्याएं आम हो गई हैं।

साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि गर्मी से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, हल्के और सूती कपड़े पहनें, दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें और बाहर के खानपान से परहेज करें। उन्होंने ओआरएस युक्त पानी, नींबू पानी और रसदार फलों के सेवन की सलाह दी है ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।

और डॉक्टरों को निर्देश दिए हैं कि भर्ती मरीजों की विशेष निगरानी की जाए। साथ ही अस्पताल के एसी, कूलर और पंखों की कार्यक्षमता सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button