गन्ना व्यापारी से 25 हजार की झपटमारी, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिग पकड़े गए

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र में एक गन्ना व्यापारी से ₹25,000 नकद और मोबाइल फोन छीनने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है।

घटना 13 मई की रात की है, जब व्यापारी विकास साहू और उसका साथी गोपी साहू, सीपत-रतनपुर से रकम वसूली कर अपने घर लौट रहे थे। तभी जलसो और भुरीभाठा के बीच कुछ युवकों ने उन्हें रोका और झपटमारी कर ₹25,000 नगद और एक वीवो मोबाइल लेकर भाग गए।

शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जलसो गांव से आरोपी राहुल वर्मा को गिरफ्तार किया और उसके पास से झपटा गया मोबाइल और ₹2,000 नकद बरामद किया। इसके साथ ही तीन नाबालिगों को भी पकड़ा गया है।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई