धमतरी: कुरुद पुलिस ने दबिश देकर 10 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा, ₹1.38 लाख नकद बरामद

धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह सभी आरोपी रायपुर, बालोद और राजनांदगांव जिलों के रहने वाले हैं।
गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई
पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि ग्राम बोदाछापर खार में कुछ लोग 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश जगत के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कर सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
₹1.38 लाख नगद और ताश की गड्डी जब्त
पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल ₹1,38,900 नगद और ताश की गड्डी जब्त की है। सभी वस्तुएं गवाहों के सामने ज़ब्त की गईं। सभी के खिलाफ कुरुद थाने में अपराध क्रमांक 129/25, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
पकड़े गए जुआरियों के नाम व जिले
1. दूज लाल डहरिया (रायपुर)
2. प्रीतम साहू (धमतरी)
3. गोपेश निर्मलकर (बालोद)
4. पुर्वेश चंद्राकर (धमतरी)
5. सुरेश पंसारी (धमतरी)
6. गेंदलाल साहू (राजनांदगांव)
7. वासुदेव ढीमर (राजनांदगांव)
8. गजेन्द्र साहू (धमतरी)
9. राजेश देवांगन (धमतरी)
10. सुरेन्द्र साहू (धमतरी)
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत, सउनि सुरेश नंद, प्रआर शेषनारायण पांडेय, दारा चंद्राकर, गोपाल चंद्राकर, महेश साहू, त्रिवेंद्र सिरमौर, भावसिंग पाटिल, तोप सिंह, सैनिक गोवर्धन लहरे और हेमंत ध्रुव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कुरुद पुलिस की इस कार्रवाई से जुआ खेलने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि ऐसे अवैध गतिविधियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।





