लकड़ी बीनने गए अधेड़ का क्षत-विक्षत मिला शव, पुलिस जुटी जांच में

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एटीआर के बफर जोन के घने जंगल में उमाशंकर साहू (52) का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्राम सकरी निवासी उमाशंकर 15 मई से लापता थे। वह उस दिन सुबह चार बजे अपने गांव के अन्य लोगों के साथ जलाऊ लकड़ी लेने जंगल गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। उनके परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सूचना नहीं मिली, तब तखतपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

शनिवार को जब गांव के कुछ लोग फिर से लकड़ी लेने जंगल गए, तो उनकी नजर उमाशंकर के क्षत-विक्षत शव पर पड़ी। शव की स्थिति बहुत भयावह थी। शरीर के कई अंग अलग-अलग जगह बिखरे हुए थे और कुछ हिस्सों से मांस भी गायब था। सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को एक बोरी में इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान उमाशंकर के रूप में की। पुलिस ने बताया कि शव की इस हालत से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आसपास के इलाकों में सुराग तलाश रही है कि उमाशंकर के साथ क्या हुआ। इलाके में इस घटना को लेकर सनसनी का माहौल बना हुआ है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button