Operation Sindoor: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पाकिस्तान समर्थित देशों को दो टूक, कहा- आतंक समर्थकों से वैसा ही व्यवहार होगा

Operation Sindoor: बिलासपुर। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपने रुख को और सख्त कर लिया है। इस बीच पाकिस्तान का समर्थन करने वाले देशों—तुर्की, चीन और अजरबैजान—के खिलाफ भी भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। इन देशों के प्रति भारतीय जनता में रोष स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। न सिर्फ इन देशों की यात्रा रद्द की जा रही है, बल्कि इनके उत्पादों का बहिष्कार भी शुरू हो गया है।

भारत सरकार ने इन गतिविधियों को गंभीरता से लिया है और अब इस पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इस मुद्दे पर स्पष्ट कहा कि जो देश आतंकवाद को समर्थन देंगे, उनके साथ भारत वैसा ही व्यवहार करेगा। उन्होंने कहा कि भारत के सैनिक वीर हैं और देश उनके साथ पूरी तरह से खड़ा है। वहीं, केंद्रीय मंत्री ने कर्नल सोफिया को लेकर दिए गए विवादित बयान पर भी नाराजगी जताई और कहा कि देश के वीर जवानों के खिलाफ किसी भी प्रकार की टिप्पणी अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बयान न सिर्फ अनुचित हैं, बल्कि देश की सुरक्षा भावना को भी ठेस पहुँचाते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button