एक राष्ट्र, एक चुनाव” संगोष्ठी और समाधान शिविर में शामिल हुए MLA अग्रवाल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर आयोजित संगोष्ठी में विधायक अमर अग्रवाल ने सहभागिता की।

May be an image of 4 people

उन्होंने जनप्रतिनिधियों, विशेषज्ञों और युवाओं के साथ विचार साझा करते हुए कहा कि यह विषय केवल चुनाव प्रक्रिया तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की प्रशासनिक क्षमता, विकास की रफ्तार और जवाबदेही को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम पहल है। संगोष्ठी में उपस्थित युवाओं ने भी अपनी राय रखी और विभिन्न पहलुओं पर खुलकर चर्चा हुई।

May be an image of 3 people and text

सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का आयोजन

संगोष्ठी के बाद “सुशासन तिहार” के तीसरे चरण में त्रिवेणी भवन, बिलासपुर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। विधायक अमर अग्रवाल भी इस शिविर में मौजूद रहे और क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। शिविर में बिजली, पानी, पेंशन, राशन कार्ड जैसे कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

May be an image of 5 people, people smiling and dais

जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

समाधान शिविर में आम लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि जनता से सीधे संवाद में जुटे रहे, जिससे लोगों को योजनाओं का लाभ लेने में आसानी हो।

May be an image of 7 people and text that says 'शम'

प्रशासन और जनता के बीच संवाद की कड़ी

विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन जनता और प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत करते हैं। उन्होंने इसे शासन को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी समस्याओं को साझा किया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button