Hooliganism: गौ-रक्षा की आड़ में गुंडागर्दी, 2 युवकों को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल….

Hooliganism: बिलासपुर। बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र में कथित गौ-रक्षकों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। खुद को गौ-रक्षक बताने वाले कुछ युवकों ने दो लोगों को बीच सड़क पर घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि पीड़ितों से नगदी भी छीनी गई, हालांकि पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

पीड़ित वीरेंद्र बारमते अपने साथी के साथ बिरगांव से मवेशी लेकर कुटी घाट बाजार में बेचने जा रहे थे। तभी बिरगांव से कुटी घाट की ओर जाते वक्त रास्ते में कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। हमलावरों ने खुद को गौ-रक्षक बताते हुए पहले धमकाया और फिर लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। पीड़ितों का कहना है कि हमलावर बैल की रस्सी खोलकर उन्हें बाजार जाने से रोकने लगे और उनके पास रखी नगदी भी छीन ली।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ितों की शिकायत पर बिल्हा थाना पुलिस ने सिद्धार्थ शर्मा, सोम और आकांक्षा कौशिक समेत चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों पर धारा 126(2), 296, 115(2), 351(3), 3 और 5 के तहत कार्रवाई की गई है। हालांकि नगदी छीनने की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है। SDOP रश्मित कौर चावला का कहना है कि FIR दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button