सुकमा में जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

सुकमा। बस्तर के सुकमा जिले में एक जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार सुबह की है, जिससे कैंप में हड़कंप मच गया।

मृतक जवान का नाम सोढ़ी सोमड़ा बताया गया है, जो गोपनीय सैनिक के पद पर तैनात था। जवान ने रायफल को सिर पर रखकर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे, तो सोढ़ी खून से लथपथ हालत में मिला। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। यह घटना एक बार फिर सुरक्षा बलों में मानसिक तनाव और दबाव की स्थिति को उजागर करती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई