ओडिशा के फार्मासिस्ट की अपहरण कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

रायपुर/ओडिशा। छत्तीसगढ़ में ओडिशा के एक फार्मासिस्ट की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम हैं – परशु दंडसेना (20), गणपत दंडसेना (27), सरोज दंडसेना (24) और एक नाबालिग।

फार्मासिस्ट मानस त्रिपाठी उर्फ नवीन (30), जो ओडिशा के नुआपड़ा शहर के शिवशक्ति नगर में रहते थे, उनकी लाश छत्तीसगढ़ के कोमाखान थाना क्षेत्र के जशेखरा गांव में एक खेत से बरामद हुई थी।

ऐसे हुआ खुलासा

कोमाखान पुलिस की टीम ने नुआपड़ा शहर में छानबीन कर सबसे पहले महुलभाटा गांव से आरोपी परशु को पकड़ा। पूछताछ में परशु ने बाकी तीन आरोपियों के नाम बताए, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

ऐसे रची गई थी साजिश

जांच में पता चला कि मृतक मानस पहले से परशु और गणपत को जानता था। 8 मई की शाम दोनों ने दवा मांगने के बहाने मानस को एक सुनसान जगह बुलाया। वहां पर चारों ने मिलकर उसके चेहरे और हाथों को प्लास्टिक टेप से बांधा और एक कार (OD 26 A 2700) में जबरन अपहरण कर लिया।

उसे तान्वत रोड होते हुए कोमाखान ले जाया गया और फिरौती में लाखों रुपये मांगे गए। लेकिन जब पता चला कि मानस के बैंक खाते में सिर्फ ₹9,000 ही हैं, तो चारों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को काशेकेरे के पास फेंक दिया।

पुलिस ने मृतक की बाइक (OD 26 A 2064), दवाइयों से भरा बैग, आरोपियों की कार और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। कोमाखान थाने के प्रभारी नितेश ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई