भारत-पाक तनाव के बीच बीजापुर में सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन रुका

बीजापुर। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर चल रहे नक्सल विरोधी अभियान को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पिछले 18 दिनों से यहां सुरक्षाबलों का सबसे बड़ा ऑपरेशन चल रहा था, जिसमें हजारों जवान शामिल थे। अब खबर है कि इस ऑपरेशन को रोक दिया गया है और CRPF सहित कई सुरक्षा बलों को जिला मुख्यालय वापस बुलाया जा रहा है।
हालांकि, इस खबर की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जवानों की वापसी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
भारत-पाक तनाव का असर अब आंतरिक सुरक्षा अभियानों पर भी पड़ता दिख रहा है।





