पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी, भारत का करारा पलटवार

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत ने साफ किया है कि वह युद्ध नहीं चाहता, लेकिन देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करेगा।
पाकिस्तान ने एक बार फिर 26 से ज्यादा जगहों पर हवाई घुसपैठ की कोशिश की। स्कूल, अस्पताल, गुरुद्वारों और एयरबेस को निशाना बनाया गया। उधमपुर, पठानकोट, भुज और भटिंडा जैसे सैन्य ठिकानों पर भी हमले किए गए। पंजाब में रात 1:40 बजे हाई-स्पीड मिसाइलों से हमले की कोशिश हुई, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस ने समय रहते उन्हें नाकाम कर दिया।
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि पाकिस्तान जानबूझकर उकसावे की कार्रवाई कर रहा है और सीमा पर लगातार मिसाइलें और सैनिक तैनात कर रहा है। साथ ही वह झूठी खबरें फैलाकर भ्रम भी फैला रहा है, जैसे सिरसा एयरबेस को नष्ट किया जाना या ब्रह्मोस और S-400 पर फर्जी दावे।
इन हमलों के जवाब में भारत ने आज सुबह पाकिस्तान के पीएएफ ठिकानों—नूर खान, रहिमयार खान, रफीकी, सियालकोट और दो रडार बेस—पर सटीक हवाई हमले किए। भारत ने यह कार्रवाई जिम्मेदारी और संतुलन के साथ की है।
कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान की हरकतों से अब सब्र की सीमा पार हो गई है, और भारत हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा।
पाकिस्तान की उकसावे वाली हरकतों के बीच भारत ने संयम के साथ जवाब दिया है, लेकिन अब चेतावनी भी साफ है—हम शांति चाहते हैं, पर कमजोर नहीं हैं।





