जऱहागांव में सड़क हादसा: कार और पिकअप में टक्कर, कई घायल

बिलासपुर-मुंगेली मुख्य मार्ग पर जऱहागांव के पास शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मुर्गी से भरी एक पिकअप और तेज रफ्तार कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप पलट गई और सड़क किनारे जा गिरी।
हादसे के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर जऱहागांव पुलिस पहुंची और घायल लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया।
फिलहाल घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि हादसा कैसे हुआ।





